{"_id":"6481e89b832c510696049648","slug":"will-try-to-make-women-self-reliant-kamlesh-mandi-news-c-90-1-ssml1025-605-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का करेंगे प्रयास : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का करेंगे प्रयास : कमलेश
Thu, 08 Jun 2023 08:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में शहरी विकास विभाग की योजनाओं पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित महिलायें व विभाग के
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। शहरी आजीविका मिशन के तहत संगठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका कमाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता रही है। यह बात नगर परिषद जोगिंद्रनगर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की वेल्यू एडिशन के लिए आयोजि कार्यशाला में शहरी विकास विभाग के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश ठाकुर ने कही।
कार्यशाला में महिलाओं को घरेलू उत्पादों से अधिक लाभ अर्जित करने के तरीके बताए। नगर परिषद की सामुदायिक आयोजक प्रोमिला देवी ने बताया कि नगर परिषद के तहत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की वेल्यू एडिशन संबंधी आज विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में जिला प्रबंधक विशाल चंदेल तथा आनंद शर्मा ने भी महिलाओं को तैयार उत्पादों से अधिक लाभ अर्जित करने के तरीके बताए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता विपिन कुमार सहित अन्य पार्षदगण भी मौजूद रहे।