फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will improve the learning ability of students: Meena

विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता को करेंगे बेहतर : मीना

Tue, 14 Jan 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Will improve the learning ability of students: Meena
जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में उपनिदेशक गुणवत्ता शिक्षा कम परियोजना अधिकारी मीना ने कार्
मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में उपनिदेशक गुणवत्ता शिक्षा कम परियोजना अधिकारी मीना ने कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को उन्होंने पहले दिन संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर मंथन किया। साथ ही कार्यालय स्टाफ की समस्याओं और सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

मीना बताती हैं कि कुछ समय से विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता कम हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने की पहल की जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान समेत सरकार की कई योजनाओं का विद्यार्थियों को लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए योजनाओं को धरातल में उतारा जाएगा। वर्ष 1986 से 1989 तक वल्लभ डिग्री कॉलेज से पढ़ाई कर चुकी मीना जोगिंद्रनगर की रहने वाली हैं। उनका मायका सरकाघाट के नवाही में है।
विज्ञापन

इससे पहले मीना जोगिंद्रनगर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐहजू की प्रधानाचार्य रही हैं। शारटी और दयोरी स्कूल समेत कई जगह वह बतौर प्रधानाचार्य सेवाएं दे चुकी हैं। इससे पहले मीना कुछ समय तक डेपुटेशन पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed