फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   wife of land owner is elligible for corp beema

जमीन मालिक की पत्नी भी करवा सकती फसल बीमा

Sun, 25 Dec 2016 10:23 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 25 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
wife of land owner is elligible for corp beema
अंबेडकरनगर में शनिवार को हुई तेज बारिश से गिरी धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियमों में कुछ फेरबदल किया गया है। अब जमीन के मालिक की पत्नी भी फसल का बीमा करवा सकती है। इससे पहले जमीन मालिक ही फसल बीमा करवाने के लिए पात्र था। फिर चाहे व पुरुष हो या स्त्री। लेकिन जिन महिलाओं के पति काम के चलते घरों में नहीं हैं, या फिर जिनके पति सेना में कार्यरत हैं और उनके नाम जमीन है तो ऐसे मामले में अब पत्नी फसल का बीमा करवा सकती है।
विज्ञापन


सूबे में आजकल हर पंचायत में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी की फसल का बीमा हो रहा है। ऐसे जागरूकता शिविर में प्रदेश की कई पंचायतों में ऐसे मामले आए जिसमें भूमि मालिक काम के चलते घरों से बाहर होने के कारण कई परिवारों की फसल का बीमा नहीं हो रहा था। अब कृषि विभाग ने फसल के बीमा करवाने के नियमों में फेरबदल किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई पुरुष ऐसे हैं जो सेना में तैनात हैं और उनके नाम पर भूमि है। जिसमें उसकी पत्नी या परिवार के अन्य सदस्य खेतीबाड़ी का काम करते हैं। ऐसे परिवार भी अब फसल बीमा योजना के लिए पात्र होंगे। पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए भूमि मालिक ही पात्र था। लेकिन उपरोक्त मामले अधिक आने के लिए अब नियमों में फेरबदल किया गया है। फसल बीमा योजना के लिए प्रदेश में 31 दिसंबर तक फार्म जमा किया जा सकते हैं।
विज्ञापन


कोट्स
उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने कहा कि सभी पंचायत प्रधानों को सूचित कर दिया गया है कि जिन महिलाओं के पति काम के चलते बाहर हैं,  वे भी अपने नाम पर फसल बीमा योजना के लिए फार्म भर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि उपनिदेशक डा. राकेश कुमार कौंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए अब भूमि मालिक पुरुषों की पत्नियां भी पात्र हैं। यह राहत सिर्फ उनके लिए है जिनके पति आर्मी या अन्य काम के कारण बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed