फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   When the four-lane was restored, traffic jams troubled us and vehicles moved at a snail's pace

Mandi News: फोरलेन बहाल हुआ तो जाम ने सताया, रेंगते निकले वाहन

Sat, 30 Aug 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
When the four-lane was restored, traffic jams troubled us and vehicles moved at a snail's pace
पंडोह के पास एनएच पर मलबा हटाने में जुटी मशीनरी। संवाद
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पांच दिनों के बाद बड़े वाहनों के लिए शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बहाल हुआ। पांच दिन से फंसे वाहन जब गुजरे तो जाम ने खूब सताया। वाहन रेंगते हुए निकले। इस बीच छोटे वाहनों को भी बीच-बीच में निकाला गया। मंडी पुलिस को वाया कटौला- कुल्लू-मंडी मार्ग से समय स्लॉट बनाकर वनवे ट्रैफिक मंडी-कुल्लू के बीच चलाना पड़ा। मरम्मत के चलते शुक्रवार सुबह समय स्लॉट में भी पुलिस को बदलाव करने पड़े।
विज्ञापन

वीरवार शाम पंडोह के पास कैंची मोड़ पर अस्थायी तौर पर एनएच बहाल किया गया, लेकिन सुबह यह फिर बंद हो गया। यहां शुक्रवार सुबह फिर पहाड़ी से मलबा आ गया और एनएच बाधित हो गया। दोबारा मशीनरी लगाकर यहां एनएच बहाल किया गया। जोखिम के बीच जेसीबी ऑपरेटरों ने कड़ी मशक्कत के बाद फोरलेन को बहाल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह झीड़ी नेचर पार्क के पास भी फोरलेन पर बड़ी चट्टानें गिर गई थीं, जिन्हें भी हटाया गया। अब पंडोह बांध, कैंची मोड़ और बनाला से बड़ी और छोटी गाड़ियों को निकाला जा रहा है। मौके पर सुरक्षाकर्मी और मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों इन दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हालात बेहद खराब थे। कैंची मोड़ पर फोरलेन का बड़ा हिस्सा धंस गया था और लगातार गिरते पत्थरों की वजह से बहाली कार्य शुरू करना जोखिम भरा साबित हो रहा था। साथ ही बनाला के पास फोरलेन पर बड़ा भूस्खलन होने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी।
....
फंसे थे 2070 वाहन
एनएच बाधित होने पर करीब 2070 वाहन फंसे हुए थे। नागचला में 300, पंडोह में 600, थलौट में 70, बनाला में 350, झीड़ी में 750 वाहन फंसे हुए थे। एनएच बहाल होने के बाद कई दिनों से फंसे वाहन चालकों और मालिकों समेत उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। एनएच खुलने के बाद अब जाम की स्थिति पेश आ रही है। हनोगी से लेकर पंडोह से तक जाम लग रहा है और वाहन रेंग-रेंग कर जा रहे हैं। मौजूदा समय में पंडोह से नगवाईं तक एनएच जगह-जगह संकरा हो गया है। इस कारण यहां पर एकतरफा ही यातायात गुजर पा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को एनएच व वैकल्पिक मार्ग को एकतरफा समय स्लॉट के साथ ही चलाने का प्रयास किया।
....

अभी नहीं टला खतरा
एनएच बहाल जरूर कर दिया गया है, लेकिन अब भी पंडोह से नगवाईं तक जगह-जगह भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है और मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान देने को कहा है। किसी भी तरह की हलचल होने पर सुरक्षित जगह वाहन रोकने और आगे बढ़ने का जोखिम न उठाने की सलाह दी है।
....
चालक बोले- एनएच खुलने से मिली राहत
आगरा से पतलीकूहल जा रहे चालक यूसूफ खान ने बताया कि सात मील में चार दिन से फंसे हुए हैं। अब एनएच बहाल हुआ तो राहत मिली है। नालागढ़ से कुल्लू जा रहे चालक महेंद्र कुमार ने बताया कि पांच दिन बाद कुल्लू रवाना हो रहे हैं। पांच दिन ट्रक में ही गुजारे। कोई परेशानी तो नहीं हुई, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी लंबा इंतजार हुआ।

...
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-कुल्लू मार्ग के बीच एकतरफा यातायात बहाल कर दिया है। किरतपुर-मनाली फोरलेन बहाली कार्य के लिए तीन ब्रेकर, 53 एक्सकेवेटर, 25 टिपर, 32 जेसीबी, दो ग्रेडर, तीन हाइड्रा, 69 डंपर, सात ट्रैक्टर ट्रॉली, दो रोलर, चार बोलेरा कैंपर लगाए गए हैं। स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed