{"_id":"66364528db10e4ea4a06623e","slug":"wheat-crop-harvested-in-the-fields-burnt-to-ashes-mandi-news-c-90-1-ssml1025-125656-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल जलकर राख
Sun, 05 May 2024 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 05 May 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
मंडी जिला के संधोल क्षेत्र की दतवाड़ पंचायत में थ्रेसिंग करने के लिए खेत में रखी गेहूं की फसल
संधोल (मंडी)। संधोल क्षेत्र की दतवाड़ पंचायत में शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे दो परिवारों की थ्रेसिंग के लिए रखी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इस घटना से किसानों की कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दतवाड़ के लसराना वार्ड निवासी किसान गुलाब सिंह पुत्र मंगल सिंह और रणजीत सिंह पुत्र जय राम ने बताया कि शुक्रवार को डोघी के खेतों में गेहूं की कटाई कर उसके ढेर लगाकर रखे थे और शनिवार सुबह थ्रेसिंग करनी थी। मगर शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल में आग लग गई है।
सूचना से मिलने के बाद दोनों परिवार और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आग प्रचंड हो चुकी थी। पीड़ित किसान परिवार के सदस्य गुलाब सिंह ने बताया कि उनके दर्जन भर खेतों की तमाम गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। उन्होंने दावा किया कि उनके खेतों में करीब 10 क्विंटल गेहूं की पैदावार होती है।
विज्ञापन
संधोल पुलिस की टीम ने मौका पर पहुंच कर पीड़ितों के बयान दर्जकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, तहसीलदार संधोल ओशिन शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आंकलन के लिए भेज जा रहा है। आकलन के बाद पीड़ितों को राहत दी जाएगी। बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।