फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Welcome to the Divine Chariot in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में दिव्य रथ का स्वागत

Sun, 01 Jun 2025 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the Divine Chariot in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में श्री सत्य साईं बाबा प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। रथ में मौजूद श्री सत्य साईं बाबा की चरण पादुकाओं के समक्ष शीश नवाने के लिए लोगों ने हाजिरी भरी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे होटल ऊहल के समीप श्री सत्य साईं बाबा प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ की पूजा-अर्चना के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मेघना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, श्रीराम कलामंच के अध्यक्ष पंकज ठाकुर समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। जिला कांगड़ा की 40 के करीब साईं समितियों ने भी श्री सत्य साईं बाबा प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ का स्वागत किया। भारतवर्ष में आपसी प्रेम, भाईचारे को बढ़ावा दिलाने के लिए आंध्र प्रदेश से 24 अप्रैल से रवाना श्री सत्य साईं बाबा प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा पहली मई को देवभूमि हिमाचल में पहुंची थी। रामलीला मैदान में सजे साईं बाबा के सुंदर पंडाल में भजन-कीर्तन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed