फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   We will not take the money for the temple to the government: Ajay

सरकार को मंदिरों का पैसा नहीं लेने देंगे : अजय

Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
We will not take the money for the temple to the government: Ajay
मंडी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि यह संकल्प लिया गया है कि प्रदेश के किसी भी मंदिर का एक भी पैसा सरकार को नहीं लेने दिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार की आंख मंदिरों के पैसों पर टिकी है जोकि सरकार का सनातन विरोधी चेहरा उजागर करती है।
विज्ञापन

मंडी में जारी बयान में अजय राणा ने कहा कि सरकार की ओर से हिंदू मंदिरों से सहयोग मांगने का यह कदम राजनीतिक कारणों से प्रेरित प्रतीत होता है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंदिरों से मदद की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिरों के चढ़ावे का उपयोग सरकार गैर-हिंदू कार्यों में करेगी, यह गलत है। राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक चिट्ठी का प्रचार कर रही है पर उस चिट्ठी को उन्होंने ठीक से पढ़ा नहीं है। उस चिट्ठी में मंदिरों के लिए गाेसेवा का एक प्रावधान किया गया है न कि किसी सरकारी योजना के लिए पैसे मांगे गए है। कहा कि सुक्खू सरकार के पास सैलरी और पेंशन तक देने के लिए पैसे नहीं हैं तो अब वह मंदिरों के खजाने पर बुरी दृष्टि डाले बैठी है। राज्य सरकार को अपना यह हिंदू विरोधी निर्णय वापस लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed