{"_id":"66950e0131c4cf699202733c","slug":"water-will-be-lifted-from-borewell-for-the-merge-area-will-get-a-big-gift-in-the-new-year-mandi-news-c-90-1-mrt1064-130969-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मर्ज क्षेत्र के लिए बोरवेल से लिफ्ट होगा पानी, नए साल में मिलेगी बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मर्ज क्षेत्र के लिए बोरवेल से लिफ्ट होगा पानी, नए साल में मिलेगी बड़ी सौगात
Tue, 16 Jul 2024 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 16 Jul 2024 08:23 AM IST
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत नगर निगम मंडी के मर्ज क्षेत्र के वार्डों के लिए 29 करोड़ की पेयजल योजना दिसंबर 2024 तक पूरी हो जाएगी। अमृत योजना के तहत मर्ज एरिया के लिए बोरवेल से पानी लिफ्ट किया जाएगा। जल शक्ति विभाग ने वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है, जबकि जल भंडारण टैंकों का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
कुछ जगह पाइपलाइन बिछाने के लिए फोरेस्ट विभाग से क्लीयरेंस न मिलने के कारण कार्य में देरी हो रही है। विभाग का दावा है कि नए साल से लोगों को नई योजना के तहत पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाएगी। योजना से मर्ज एरिया के वार्ड बैहना, दौहंधी, सन्यारड़, तल्याहड़, नेला, पैलेस कॉलोनी-2 के इलाके वाड़ी के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। गर्मियों के दिनों में लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हालांकि मौजूदा समय में भी विभाग की ओर से नियमित पानी की आपूर्ति दी जा री है। मगर कई जगह पानी की कमी आदि की शिकायतें विभाग को मिलती रहती हैं।
बैहना में बनेगा 5 लाख लीटर पानी का टैंक
बैहना में पेयजल योजना के तहत पांच लाख लीटर और ओटा गुटकर में चार लाख लीटर जल भंडारण क्षमता वाला टैंक बनाया जाएगा। वार्ड में बोरवेल के लिए जल शक्ति विभाग ने स्थानीय पार्षद कृष्ण भानू के साथ जगह चिह्नित कर ली है। स्थानीय पार्षद कृष्ण भानू ने बताया कि नई पेयजल योजना से वार्ड में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत मर्ज एरिया के वार्डों में 29 करोड़ रुपये की पेयजल योजना तैयार की जा रही है। पाइपलाइन बिछाने का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नए जल भंडारण टैंक बनाए जा रहे हैं। दिसंबर तक योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए साल से मर्ज एरिया के लोगों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
-राजकुमार सैणी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडी