फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water was found in some places, preparations are on to provide it to the entire city by this evening

Mandi News: कुछ जगह मिला पानी, आज शाम तक पूरे शहर में देने की तैयारी

Fri, 01 Aug 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Water was found in some places, preparations are on to provide it to the entire city by this evening
मंडी के जैंचू नॉन में पानी भरते लोग। संवाद
मंडी। शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। चार दिन बाद शुक्रवार शाम को शहर के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। शनिवार शाम तक पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की तैयारी है। जल शक्ति विभाग ने बारिश के बावजूद कमांद में ऊहल पेयजल योजना से आने वाली मुख्य पाइप लाइन दुरुस्त कर ली है।
विज्ञापन

कुछ वार्डों में प्राकृतिक जलस्रोतों से भी पानी की सप्लाई बहाल करने की तैयारी है। बारिश के कारण मठयानी नासा के समीप मुख्य ग्रेविटी पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से ऊहल पेयजल योजना से आने वाली सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। इंटेक सिस्टम में भी गाद भरी थी। गंधर्व के जंगल में फ्लैश फ्लड आने के बाद कई मुख्य पाइप टूटे हैं। तिरपाल पहनकर कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि जैसे ही मौसम की स्थिति अनुकूल होगी, शनिवार तक पेयजल आपूर्ति को पूर्ण रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

...

कैसे-कैसे होगी शहर में पानी की सप्लाई
1. सन्यारड़ और मंगवाई वार्ड

मंगवाई वार्ड के कुछ हिस्सों में पेयजल सप्लाई के लिए प्राकृतिक जल स्रोत ब्राधीवीर से पानी उठाया जा रहा है। शनिवार दोपहर तक वार्ड के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई सुचारु हो जाएगी। उधर, सन्यारड़ वार्ड के कुछ हिस्सों के लिए मंडयाण में प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी उठाने की तैयारी है। कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को भी पानी की सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. जेल रोड और पैलेस कालोनी-एक व दो :
जेल रोड और पैलेस काॅलोनी-एक व दो : सामने पहाड़ी में लाल कोठी जगह पर बने पानी के टैंक तक ऊहल पेयजल योजना से आने वाली 20 इंच की मुख्य पाइप लाइन को बहाल कर दिया है। चार लाख लीटर क्षमता वाले टैंक से जेल रोड और पैलेस-कालोनी एक व दो वार्ड में पेयजल आपूर्ति दी जाती है। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता निशांत शर्मा ने बताया कि इन वार्डों को जाने वाली पाइप लाइन दुरुस्त कर ली है।
3. खलियार और पड्डल समेत कई जगह सुचारू हुई सप्लाई :
खलियार, भ्यूली, बिजनी, सौली खड्ड और पड्डल आदि में शुक्रवार शाम के समय सीमित मात्रा में पानी की सप्लाई दी गई। शनिवार से नियमित आएगी। सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि व्यास का पानी गंदला होने से पड्डल पंप हाउस से मोटरों से पानी उठाना संभव नहीं हो पा रहा। कुछ स्थानों पर वितरण प्रणाली अब भी क्षतिग्रस्त है।


4. बारिश से बाजार को आने वाली लाइन फिर टूटी :
विभाग ने शुक्रवार को बाजार समेत डीसी कार्यालय को होने वाली पेयजल सप्लाई टेस्टिंग के लिए बहाल कर दी थी लेकिन दोपहर दो बजे हुई बारिश के बाद फिर पाइप लाइन टूट गई। ऐसे में शनिवार दोपहर तक पानी बहाल करने का विभाग ने लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed