{"_id":"5fa81f1f8ebc3e9b7f070695","slug":"water-problems-mandi-news-sml350960621","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बूंद बूंद को तरसे खनोट गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बूंद बूंद को तरसे खनोट गांव के लोग
विज्ञापन
सरकाघाट(मंडी)। बलद्वाड़ा पंचायत के खनोट गांव में लोगों को 20 दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा है। यहां पर लोगों को करीब 20 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। आलम यह है कि लोग पानी के लिए रोजाना भटक रहे हैं। दूर-दूर बावड़ियों और हैंडपंप से पानी सिर पर उठाकर ढो रहे हैं। इन स्रोतों पर भी भीड़ अधिक होने के कारण गुजारे लायक पानी नहीं मिल पा रहा है।
गांव के कुछ लोग जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं वे पानी के टैंकर ला रहे हैं, लेकिन गरीबों को पानी कहां से मिले। इसलिए लोग में विभाग के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि अब तक वे विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं, मगर विभाग अब तक उन्हें पानी उपलब्ध नहीं करवा पाया है। कहा कि यह पानी की समस्या आज की नहीं, बल्कि कई दिन पुरानी है। क्योंकि पानी के स्रोत से आने वाले मेन पाइप कई स्थानों से टूट चुके हैं, जिससे पानी लीक होने के कारण पर्याप्त रूप से लोगों के नलों तक नहीं पहुंच पाता है। आज तक इस पाइप को बदला नहीं गया है इसके चलते यह समस्या हर बार अधिक भयंकर होती जा रही है। ग्रामीणों अंजू शर्मा, शकुंतला देवी, फूलां देवी, बिमला देवी, रोशनी, अनिता शर्मा, धर्म सिंह, रणजीत कुमार, संतोश, ईश्वर दास आदि ने कहा कि जब इस समस्या के बारे में विभाग के कर्मचारी से पूछा जाता है तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं देता है। ग्रामीणों ने 1100 नंबर पर भी समस्या बताई, मगर अब तक इस समस्या का समाधान हनीं हो पा रहा है। उन्होंने विभाग को चेताया कि अगर शीघ्र उन्हें पानी नहीं मिला तो वह विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
उधर, इस बारे में एसडीओ हंसराज कौशल ने कहा कि वे कर्मचारियों से जल्द ही इस बारे में जवाब तलब करेंगे कि आखिर इतने दिनों से पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है।