फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water guard dies under suspicious circumstances in Alsed, Dharampur

Mandi News: धर्मपुर के अलसेड में वाटर गार्ड का संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 20 Apr 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water guard dies under suspicious circumstances in Alsed, Dharampur
घर से कुछ दूरी पर मिला शव, नाक से बह रहा था खून
विज्ञापन

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही जांच : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलसेड में जलशक्ति विभाग में कार्यरत एक जल रक्षक (वाटर गार्ड) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 44 वर्षीय कृष्ण चंद के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद उसकी पत्नी हिम्मती देवी ने उसे मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ गई और रिश्तेदारों व परिचितों से भी संपर्क किया गया, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

सुबह होने पर हिम्मती देवी और अन्य ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोज के दौरान कृष्ण चंद घर से कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसका मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह मुंह के बल गिरा हुआ था और उसके नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है, फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed