फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   water connections should be given at domestic rates without NOC

बिना एनओसी के घरेलू दरों पर दिए जाएं पेजजल कनेक्शन

Tue, 12 Apr 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
water connections should be given at domestic rates without NOC
मंडी। पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन मंडी ने बिजली की तरह बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के पानी के कनेक्शन भी देने की मांग की है। फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसी टू डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व फाउंडेशन की बैठक अध्यक्ष अमर चंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, महासचिव उत्तम सैनी, मीडिया प्रभारी समीर कश्यप, सदस्य एमएल शर्मा और सतीश ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश विद्युत कोड 2009 में लाए गए संशोधन का स्वागत किया।
विज्ञापन

इन संशोधनों से विद्युत नियामक आयोग ने अब 20 किलोवाट तक के घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए नगर निगम, ग्राम पंचायत, टीसीपी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की बाध्यता समाप्त कर दी है। सरकार के फैसले से घरेलू बिजली कनेक्शन साधारण दरों पर आसानी से मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैसले को जल शक्ति विभाग में भी लागू किया जाना चाहिए। जल शक्ति विभाग की ओर से लोगों को नगर निगम, ग्राम पंचायत, टीसीपी विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र के बगैर पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है लेकिन कनेक्शन की दरें व्यावसायिक हैं घरेलू नहीं। इस कारण प्रदेश के लोगों को भारी परेशानी और अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed