फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water bills will be issued soon in Chhoti Kashi: Saini

छोटी काशी में जल्द जारी होंगे पानी के बिल : सैनी

Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water bills will be issued soon in Chhoti Kashi: Saini
नगर निगम के सभागार में आयोजित बैठक में  महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार,
मंडी। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राज कुमार सैनी ने कहा है कि वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण विभाग उपभोक्ताओं को छह माह से पानी के बिल जारी नहीं कर पाया है। अब इस खामी को दूर कर लिया गया है। जल्द ही विभाग की ओर से शहरवासियों को पानी के बिल जारी कर दिए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्राधिकार से प्राप्त हो रही पानी और सीवरेज की शिकायतों के संदर्भ में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोग भी उपस्थित रहे। महापौर ने विभाग को निर्देश दिए कि पानी और सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जाएं। आम जनमानस ने आग्रह किया कि पंचवक्त्र से बंगला पुल पार्किंग को टू-व्हीलर के लिए खोला जाए। सीवरेज के लीक चैंबरों की सफाई की जाए। नए क्षेत्रों में सीवरेज और पानी के कनेक्शन लगाए जाएं।
विज्ञापन

जिन घरों में सीवरेज कनेक्शन नहीं हैं उन घरों का संयुक्त मौका किया जाए तथा समस्या का निष्पादन किया जाए। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र ही इन शिकायत पत्रों को चरणबद्ध तरीके से निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पार्षद अलकनंदा हांडा, राजेंद्र मोहन, योगराज, एमसी के अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, अनुभाग अधिकारी राकेश गुलेरिया, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed