Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Warning of protest issued over remarks regarding 'Operation Sindoor'

Mandi News: ऑपरेशन सिंदूर पर की टिप्पणी पर दी प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 21 Nov 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Warning of protest issued over remarks regarding 'Operation Sindoor'
मंडी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री जगत सिंह नेगी से प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

मंडी में जारी बयान में अजय ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और आतंकवाद के खिलाफ देश की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। ऐसे सैन्य अभियान पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार पर चर्चा के दौरान मंत्री ने राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था। इस टिप्पणी पर भाजपा ने सदन में आपत्ति जताते हुए बयान को कार्यवाही से हटाने और माफी मांगने की मांग उठाई। कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भी इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई और कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed