{"_id":"699367c42aebd0f4090b1f9c","slug":"warning-boards-installed-action-will-be-taken-against-violation-of-traffic-rules-mandi-news-c-90-1-ssml1025-186234-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चेतावनी बोर्ड स्थापित, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चेतावनी बोर्ड स्थापित, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए जोगिंद्रनगर पुलिस ने रोड मैप लागू किया है। वाहन चालकों को यातायात और पुलिस विभाग के नए आदेशों की जानकारी के लिए जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। रेलवे क्रॉसिंग के समीप किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं होंगे। इसके अलावा केंद्रीय अनाज भंडारण और परिवहन निगम की कार्यशाला के दोनों ओर किसी भी तरह के वाहनों का ठहराव निषेध किया है।
बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के समीप जाम की समस्या का कारण बन रहे आइडल वाहनों की पार्किंग भी अब प्रतिबंधित रहेगी। इसी तरह मंदिर रोड पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश एक तरफ से होगा। यहां सरकाघाट सड़क से मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर पहुंचने के लिए केवल दोपहिया वाहन ही गुजर पाएंगे। विपरीत दिशा से चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पुलिस दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाएगी। 1500 रुपये का चालान भी पुलिस नियमों की अवहेलना पर काटेगा। मंडी-पठानकोट हाईवे पर पठानकोट चौक और सब्जी मंडी के समीप भी अवैध वाहनों की पार्किंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
...
सरकाघाट सड़क पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव कर आवश्यक सूचना व चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किए हैं। बावजूद इसके अगर कोई वाहन चालक नियमों की अवहेलना करता है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी
000