फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Warned of mass movement if payment is not made

Mandi News: भुगतान न होने पर जनआंदोलन को चेताया

Fri, 12 Sep 2025 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Warned of mass movement if payment is not made
जोगिंद्रनगर में हिम आंचल पेंशनर महासंघ ने बैठक कर सरकार, अधिकारियों को दी चेतावनी
विज्ञापन

1.80 लाख पेंशनरों का करोड़ों का भुगतान अटका : नेक राम शास्त्री
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त करीब 1.80 लाख पेंशनरों का करोड़ों का भुगतान न होने पर एसोसिएशन भड़क गई है। मांगों को लेकर विभागों के अधिकारियों और सरकार के विरुद्ध जन आंदोलन की चेतावनी दे डाली। शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में हुई हिम आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक में शामिल, बिजली, शिक्षा, लोक निर्माण समेत अन्य विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियाें ने जन आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में मौजूद इकाई अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने कहा कि 70 साल की आयु के प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को औसतन 50, 64, 86 हजार का भुगतान न होने से वित्तीय संकट पैदा हो गया है। मेडिकल भत्तों को लेकर भी सरकार और विभाग का रवैया सही नहीं है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ न मिलने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। प्रदेश के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हासिल करने के बाद चिकित्सा भत्ता भी नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद महासचिव रमेश पठानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, मुख्य सलाहकार शरद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार में पहली बार पेंशनरों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिला संगठन सचिव बलदेव ठाकुर, ब्रिज लाल, शेर सिंह, प्रकाश चंद, हरदेव राणा, विरेंद्र ठाकुर, राजकुमार, नारायण सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों को आर्थिक तंगी के चलते जो परेशानी झेलनी पड़ रही है उस पर सरकार और विभाग के विरुद्ध बड़े आंदोलन का निर्णय लिया गया है। पेंशनर महासंघ की इस बैठक में आपदा से प्रभावित परिवारों को हुई क्षति पर भी चर्चा हुई। वहीं प्रभावित परिवारों को केंद्र सरकार से 1500 करोड़ की आर्थिक सहायता पर आभार भी जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed