कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली में वीरवार सुबह हुई बारिश ने जिम्मेदारों की पोल खोल दी। मुख्य बाजार के पास पुराने बस अड्डे में दो माह पहले वर्षाशालिका को गिराने के बाद वीरवार सुबह बच्चे और बुजुर्ग भीगते हुए वर्षाशालिका को ढूंढते रहे। वर्षाशालिका न बनने से महिलाएं बच्चों के साथ बारिश में बस का इंतजार करते दिखीं।
किशन सिंह, पितांबर लाल, इंदर सिंह और नीलम कुमारी ने बताया कि जब से वर्षाशालिका को गिराया है तब से बारिश और धूप में लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क में कीचड़ है। जूते खराब होने से दुकान के अंदर आने पर दुकानदार भी डांटते हैं। नेशनल हाईवे- 003 पर काम करने वाली कंपनी ने बाजार में आधी अधूरी नालियां बनाई हैं। दुकानों के आगे तोड़फोड़ कर दी गई है लेकिन नालियों को पूरा तैयार नहीं किया है। लोगों ने स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, एसडीएम कोटली से वर्षाशालिका जल्द बनाने की मांग की है। संवाद