{"_id":"574c80254f1c1b0c291099a6","slug":"vovo-bus-service-dharamshala-to-shrinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":" श्रीनगर-धर्मशाला वोल्वो बस सेवा होगी शुरू : बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-धर्मशाला वोल्वो बस सेवा होगी शुरू : बाली
अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 30 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और धर्मशाला के बीच तीन जून से वोल्वो बस सुविधा शुरू होगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो धर्मशाला बस स्टैंड से तीन जून को रवाना होगी। वोल्वो बस में सवार होकर परिवहन मंत्री जीएस बाली के साथ निदेशक मंडल के सदस्य, परिवहन निगम के अधिकारियों का दल श्रीनगर जाएगा। पांच जून को श्रीनगर बस स्टैंड से प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर वोल्वो सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
बाली ने कहा कि धर्मशाला-श्रीनगर वोल्वो बस सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्रीनगर में तैनात सेना, अर्द्धसैनिक बल के जवानों व अधिकारियों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 12 व 13 जून को रोड सेफ्टी पर राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें देश के सभी राज्यों के परिवहन मंत्री, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के अधिकारी रोड सेफ्टी पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ई-टैक्सी व ई-रिक्शा सेवा के लिए सरकार की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। इस सुविधा के लिए कानून व तकनीकी विशेषज्ञों से सलाह मशविरा किया जा रहा है। तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार इस पर कोई फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के अलावा अन्य वाहनों को चलाते समय चालक का मोबाइल सुनाते कोई व्यक्ति वीडियो भेजता है तो उसे रोड सेफ्टी सोसायटी के माध्यम से एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने सरकाघाट से दिल्ली के बीच 15 दिन के अंदर ट्रायल के तौर पर वोल्वो बस सेवा शुरू करने का एलान किया।
विज्ञापन