फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Voter list could not be pasted in Ghidi Panchayat

Mandi News: घीड़ी पंचायत में चस्पां नहीं हो पाई मतदाता सूची

Tue, 17 Feb 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Voter list could not be pasted in Ghidi Panchayat
सुंदरनगर (मंडी)। विकास खंड धनोटू की 32 ग्राम पंचायतों में से 31 पंचायतों में मतदाता सूचियां चस्पां हो गई है लेकिन घीड़ी पंचायत में अभी तक मतदाता सूची चस्पां नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से तीन फरवरी के बाद सभी पंचायतों में मतदाता सूची चस्पां करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने अन्य पंचायतों में तो सूची चस्पां कर दी है लेकिन घीड़ी पंचायत को अभी भी अपनी मतदाता सूची का इंतजार करना पड़ रहा है। खंड विकास कार्यालय धनोटू के अनुसार इस पंचायत में मतदाता सूची का प्रकाशन इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि उपरोक्त पंचायत का 150 वोटर का एक राजस्व गांव थमाड़ी सुंदरनगर के निहरी खंड की रोहांडा पंचायत के साथ जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इसलिए इस पंचायत में मतदाता सूची का प्रकाशन रुका हुआ है। हालांकि विभाग इसे जल्द ही निपटाने का दावा कर रहा है। पंचायत को लोगों को अपनी मतदाता सूची में संशोधन करने में दिक्कत आ सकती है क्योंकि अन्य पंचायतों में तीन फरवरी के बाद मतदाताओं के नाम जोड़ने और कटवाने के लिए प्रकिया शुरू हो गई है। इस पंचायत में अभी तक मतदाता सूची ही प्रकाशित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
मतदाता सूचियों का करें निरीक्षण
प्रकाशित मतदाता सूचियां आम जनता के अवलोकन के लिए खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय सहित सभी संबंधित ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर चस्पां कर दी है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं उनके लिए दावा प्रस्तुत करने का अवसर उपलब्ध कराया गया है। ऐसे मतदाता निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं जिला पंचायत अधिकारी मंडी को दो रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।

..
खंड विकास कार्यालय धनोटू के तहत 32 पंचायतों में 31 पंचायतों में मतदाता सूचियों को पंचायत घर के सूचनापट्ट पर चस्पां कर दिया है। खंड की घीड़ी पंचायत में अभी मतदाता सूची प्रकाशित होनी है क्योंकि इस पंचायत का एक गांव निहरी खंड की रोहांडा पंचायत में चला गया है। इसकी वजह से इस पंचायत में अभी तक कोई सूची नहीं लग पाई है। इसे जल्द ही अंतिम रूप देकर चस्पां कर दिया जाएगा।
-मनमोहन सिंह बीडीओ धनोटू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed