फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volvo buses are not going to Nerchowk, passengers are being dropped at Dadaur and Nagchala Chowk.

Mandi News: नेरचौक नहीं जा रहीं वोल्वो बसें, डडौर और नागचला चौक में उतारे जा रहे यात्री

Mon, 04 Dec 2023 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Volvo buses are not going to Nerchowk, passengers are being dropped at Dadaur and Nagchala Chowk.
वोल्वो बस फा  ईल फोटो
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी वोल्वो बसों काे नेरचौक बाजार से न गुजारते हुए फोरलेन से ही रवाना होने पर बल्ह घाटी सहित ऊपरी रिवालसर और सरकाघाट क्षेत्रों के लोगों में भारी रोष है। रोजाना 100 से अधिक वोल्वों बसें दिल्ली से मनाली की तरफ या अन्य स्थानों के लिए आती-जाती हैं। इन बसों से नेरचौक के बजाय डडौर और नागचला चौक में ही यात्री उतारे जा रहे हैं।एजूकेशन, मेडिकल और ऑटोमोबाइल हब में तब्दील हुई बल्ह घाटी के मुख्य बाजार नेरचौक में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन वोल्वो बसों के चालक-परिचालक बसों को नेरचौक बाजार के बजाय फोरलेन से ही दौड़ा रहे हैं। रात के समय सवारियों को डडौर चौक और नागचला चौक पर उतार दिया जा रहा है। रात को वहां न तो कोई टैक्सी मिलती है और न ही यातायात की अन्य तरह की सुविधा रहती है। ऐसे में लोगों को मीलों पैदल चल कर नेरचौक बाजार पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इंजीनियर साहिल ठाकुर ने बताया कि उनका अक्सर चंडीगढ़ और दिल्ली आवागमन रहता है। दो दिन पूर्व उन्होंने रात के समय दिल्ली से नेरचौक के लिए वाल्वो बस में नेरचौक तक टिकट बुक करवाई थी, लेकिन आधी रात चालक परिचलाक ने बस को नेरचौक न ले जाते हुए उन्हें नागचला से पीछे ही उतार दिया। अंधेरे में करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी जब यातायात की सुविधा नहीं मिली तो उन्हें पैदल ही नेरचौक पहुंचना पड़ा। वहीं, भोपाल पढ़ रही शिवांशी ठाकुर ने बताया कि वह जब भी घर आती है तो वोल्वो बस वाले उसे नेरचौक बाजार न छोड़ फोरलेन पर ही उतार देते हैं। इससे उन्हें हर बार भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। फोरलेन बनने से पहले सब ठीक था, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से वोल्वो बसों वाले सवारियों के साथ मनमानी करने लगे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनोज, राकेश, जसविंद्रपाल, लाल सिंह, योगराज, कृष्ण, राकेश, गंगाराम आदि का कहना है कि नेरचौक बाजार में वोल्वो बसों को ले जाने में कोई दिक्कत नहीं है। यह मुख्य कस्बा है और यहां से हजारों लोगों का आना जाना है। ऐसे में परिवहन निगम इस तरफ ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक केडी नारंग ने बताया कि अधिकांश वोल्वो बसें जाम में फंसी रहती है। इसीलिए यह निर्णय लिया है कि जहां-जहां फोरलेन हैं, सवारियों को वहीं उतारा जाएगा। वोल्वो बसें जाम न फंसें इसके चलते उन्हें बाजारों में नहीं ले जाया जाता। जहां-जहां फोरलेन बने हैं, वहां के परिवहन निगम डिपो की ओर से यह फैसला लिया है।

वोल्वो बस फा  ईल फोटो

वोल्वो बस फा  ईल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed