फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volvo bus breaks down in Drang, Delhi bound people face trouble at Jogindernagar bus stand

Mandi News: द्रंग में वोल्वो बस खराब, दिल्ली जाने वाले जोगिंद्रनगर बस अड्डे में परेशान

Sat, 01 Jun 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 01 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Volvo bus breaks down in Drang, Delhi bound people face trouble at Jogindernagar bus stand
द्रंग के पास तकनीकी खामी के चलते रूकी बोल्वो बस
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर से दिल्ली जाने वाली हिमाचल परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वोल्वो बस मंडी-पठानकोट एनएच पर द्रंग के समीप हांफ गई है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अड्डा परिसर में बस पहुंचने से पहले टिकट की एडवांस बुकिंग करवाने के बाद भी लचर व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ा। परेशान यात्रियों ने कहा कि इस लापरवाही की शिकायत निगम के प्रबंध निदेशक से की जाएगी।
विज्ञापन

मझारनू के नेर गांव के यात्री प्रकाश चंद ने 1350 रुपये की टिकट दिल्ली जाने के लिए बुक करवा रखी थी। उन्हें जोगिंद्रनगर बस अड्डे में परिवहन निगम की वोल्वो बस का लाभ नहीं मिल पाया। अन्य यात्रियों ने भी कहा कि बस खराब होने की उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई। बता दें कि वीरवार शाम बस डिपो जोगिंद्रनगर से वाया मंडी होकर दिल्ली जाने वाली 37 सीटर वोल्वो बस द्रंग के नजदीक तकनीकी खामी के चलते जोगिंद्रनगर बस अड्डे में नहीं आ सकी।
विज्ञापन

उधर, बस अड्डा जोगिंद्रनगर के प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने वोल्वो बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को परिवहन निगम की अन्य बस में मंडी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे नहीं आई मनाली से अमृतसर जाने वाली बस
मनाली से अमृतसर जाने वाली रात्रिकालीन बस के भी बस अड्डा जोगिंद्रनगर में न पहुंचने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंडी से शाम 7:00 बजे रवाना होने वाली एचआरटीसी की बस का जोगिंद्रनगर बस अड्डे में यात्री वीरवार को 9:30 बजे तक यात्री इंतजार करते रहे। इसके बाद परिवहन निगम की देर रात पठानकोट और जम्मू की और जाने वाली बसों में यात्रियों को सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed