{"_id":"6623c9d8c249c7b344065436","slug":"volvo-bus-and-truck-collide-in-jadol-sundernagar-four-injured-mandi-news-c-90-1-ssml1045-124570-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर के जड़ोल में वोल्वो बस और ट्रक में टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर के जड़ोल में वोल्वो बस और ट्रक में टक्कर, चार घायल
Sun, 21 Apr 2024 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंदरनगर के जड़ोल में शनिवार सुबह वोल्वो बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें वोल्वो बस के सवार दो यात्रियों के साथ चालक-परिचालक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बैल को बचाते हुए यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से मनाली जा रही वॉल्वो बस जब सुंदरनगर के जड़ोल में पहुंची तो सड़क पर अचानक सामने बैल आ गया। बैल को बचाते हुए वोल्वो बस अनियंत्रित होकर बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रक के साथ टकरा गई। इस टक्कर में वोल्वो में चार लोग घायल हो गए।
घायलों की शिनाख्त जितेंद्र सिंह पुत्र चेतराम निवासी गांव कोट तुंगल तहसील कोटली जिला मंडी (वोल्वो चालक), घनश्याम पुत्र हेम सिंह (वोल्वो परिचालक) निवासी गांव हंडल तहसील कोटली, उदित नाथ पुत्र पवित्र कुमार नाथ व खुशबू पत्नी खुर्रम निवासी मकान नंबर-बीबी 20, जनकपुरी नई दिल्ली के रूप में हुई है। करीब छह लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक का चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना के तहत डैहर पुलिस चौकी का दल मौका पर पहुंच कर जांच में जुट गया है। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया हादसे को लेकर जांच शुरु कर दी गई है और घायलों का उपचार सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में कराया गया है। जहां से खुशबू को बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।