फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volleyball player Harshit was honored.

Mandi News: वाॅलीबाल खिलाड़ी हर्षित को किया सम्मानित

Sun, 04 Jan 2026 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Volleyball player Harshit was honored.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मध्यप्रदेश में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेस्ट लिफ्टर का खिताब हासिल करने वाले ग्राम पंचायत कुठेहड़ा के छात्री गांव निवासी हर्षित ठाकुर को जोगिंद्रनगर में सम्मानित किया। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जीवन ठाकुर ने लोमफलर, टोपी, मोमेंटो और 5100 रुपये भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जीवन ठाकुर ने हर्षित की इस उपलब्धि के लिए उसे, उसके माता पिता और उनके गुरुजनों को बधाई दी। उम्मीद जताई कि हर्षित ठाकुर भविष्य में इंडियन वॉलीबाल टीम में खेलकर सराहनीय प्रदर्शन करेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल में 11वीं के छात्र हर्षित ठाकुर ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, कोच मुनीश ठाकुर, संचालक शैलेंद्र शर्मा और गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed