फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vishan Lal went to the hospitality of the deity, the corpse reached home

देवता की मेहमाननवाजी में गया था विशन लाल, घर पहुंची लाश

Tue, 22 Mar 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vishan Lal went to the hospitality of the deity, the corpse reached home
गोहर (मंडी)। उपमंडल की बाल्हड़ी पंचायत के डली गांव में बड़े भाई के घर देवता की मेहमाननवाजी में पहुंचे सोमनाचनी के विशन लाल ने कभी सोचा नहीं होगा कि मौत उनका इंतजार कर रही है। मेहमाननवाजी में फुर्सत मिलने पर विशन लाल और उनके चाचा रामकृष्ण शिकार के लिए जंगल चले गए।
विज्ञापन

इस दौरान यह हादसा हो गया। मंगलवार को विशन लाल का शव सोमनाचनी में पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन था। परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उनके दोनों बच्चे भी गमगीन थे। यही हाल डली में था। यहां रामकृष्ण का शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। दोनों मृतक आपस में चाचा और भतीजा थे।
विज्ञापन

चाचा रामकृष्ण के हाथों भतीजे विशन लाल की गोली लगने से मौत हो गई। इससे वह भयभीत हो गया और खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
डली में सोमवार देर सायं सनसनीखेज वारदात ने मंडी जिले में सनसनी फैला दी। चाचा अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा जबकि भतीजा पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। दोनों परिवारों के लिए यह घटना असहनीय है। बाल्हड़ी पंचायत के डली जंगल में सुअर का शिकार चाचा और भतीजे के परिजनों को उम्रभर के जख्म दे गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी प्रदेश में शिकार के दौरान गोली लगने से अनेक मौतें हो चुकी हैं। जंगली जानवरों ने किसानों की नींद हराम कर रखी है। इस वजह से किसान परेशान हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed