फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vishal of Sandhol passed the Agniveer test

Mandi News: संधोल के विशाल ने उत्तीर्ण की अग्निवीर परीक्षा

Fri, 21 Mar 2025 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Vishal of Sandhol passed the Agniveer test
संधोल (मंडी)। संधोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गवाला के कनूही निवासी विशाल ने देश सेवा का जज्बा रखते हुए अग्निवीर की परीक्षा उतीर्ण कर भारतीय सेना में जाने का सपना साकार किया है।
विज्ञापन

गरीब परिवार से संबंध रखने वाले विशाल ने स्नातक की पढ़ाई जिला हमीरपुर कॉलेज से हाल ही में पूरी की है। बचपन से ही विशाल भारतीय सेना में जाने के लिए सपना देख रहा था। इसे पूरा करने के लिए वह सुबह शाम अभ्यास कर रहा था।
विज्ञापन

रोजाना वह करीब 15 से 20 किलोमीटर दौड़ लगाते हुए सेना भर्ती में अपनाए जाने वाले मापदंडों का कठिन अभ्यास कर रहा था। जनवरी माह में कालका में संपन्न हुई सेवा भर्ती में सभी मापदंड पूरे करते हुए अपना चयन करवा कर साबित कर दिया कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। 19 मार्च को अग्निवीर भर्ती का परिणाम आने पर विशाल का सपना पूरा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed