फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Viral fever patients increase in hospitals

Mandi News: अस्पतालों में बढ़े वायरल फीवर के मरीज

Fri, 12 Dec 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increase in hospitals
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले में सूखी सर्दी ने लोगों की सेहत पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल और चौंतड़ा के अस्पतालों में इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उपमंडल के लडभड़ोल, चौंतड़ा और नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंच रहे 500 से अधिक मरीजों में 40 प्रतिशत मरीज वायरल फीवर के पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए लोगों को सावधानी अपनाने की अपील की है। इसके अलावा सीने और सिर में दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए भी विशेष ओपीडी में उपचार दिलाना शुरू कर दिया गया है। गले में खराश से ग्रस्त मरीजों को ठंड से बचने के लिए अनावश्यक घर से बाहर न जाने की हिदायत देते हुए ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक से भी परामर्श का आह्वान किया है।
विज्ञापन

शीतल पदार्थों का सेवन घटाएं, गर्म पानी पीएं
वीरवार को जोगिंद्रगनर अस्पताल की सामान्य ओपीडी नंबर 106 में मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रियंका से मिली जानकारी के अनुसार सर्द मौसम में शीतल पदार्थों के अधिक सेवन से भी गले का संक्रमण के मरीजों का इजाफा हुआ है। ऐसे मरीजों को गर्म पानी का सेवन और आवश्यक दवा की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलर्जी के मरीज मास्क पहनें
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में तैनात मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तेजेंद्र ने एलर्जी के मरीजों को मास्क पहनने को कहा है। सूखी खांसी के मरीजों को दूषित वातावरण से बचने की सलाह भी दी है।


वायरल फीवर के मरीजों को भी अस्पताल में उपचार नियमों के तहत दिलाया जा रहा है। आवश्यक दवा के सेवन के साथ सावधानियां बरतने के लिए भी चिकित्सक मरीजों को प्रेरित कर रहे हैं। -डॉ. दीपाली शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी जिला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed