Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers were enraged over the absence of stairs on both sides of the foot overbridge.

Mandi News: फुट ओवर ब्रिज के दोनों ओर सीढ़ियां न होने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 18 May 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers were enraged over the absence of stairs on both sides of the foot overbridge.
निर्माण के विरोध में लोगों ने किया विरोध प्रर्दशन, कंपनी के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। साहल गांव में नेशनल हाईवे पर बनाए गए फुट ओवर ब्रिज के बेतरतीब निर्माण को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने एनएचएआई और निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि साहल में 12वीं तक का शिक्षण संस्थान स्थित है, जिसके चलते हाईवे पार करते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त मंडी से फुट ओवर ब्रिज की मांग की गई थी। हाल ही में निर्माण कंपनी द्वारा हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर ब्रिज बनाया गया है, वहां से अपर साहल और कनैहर गांव को जाने वाला आम रास्ता जुड़ता है। ब्रिज से नीचे उतरने के लिए केवल एक तरफ सीढ़ियों की सुविधा दी गई है, जबकि दूसरी ओर सीढ़ियों का अभाव है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोनों तरफ सीढ़ियों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को सड़क पार करते समय किसी भी अनहोनी से बचाया जा सके। स्थानीय लोगों योगेश कुमार, मनोज ठाकुर, भवन ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, हरीश कुमार, रोशन लाल बिष्ट, नरपत राम, सुंदर लाल शर्मा, गुरदेव सिंह, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार और देवी लाल ने बताया कि उन्होंने पहले भी निर्माण कंपनी के अधिकारियों से दोनों ओर सीढ़ियों की सुविधा देने की मांग की थी, लेकिन अनदेखी किए जाने के कारण उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा। योगेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण एनएचएआई के गुटकर (मंडी) स्थित कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं, निर्माण कंपनी के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार ही डिजाइन तैयार किया गया था और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उनका कहना है कि अब डिजाइन में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed