फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers ran to save lives, took them out of the bus and took them to the hospital

Mandi News: जिंदगियां बचाने दौड़े ग्रामीण, बस से निकालकर पहुंचाए अस्पताल

Thu, 24 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers ran to save lives, took them out of the bus and took them to the hospital
सरकाघाट के तरांगला गलू में हुए बस हादसे के दौरान खुलकर आगे पड़ी स्टपनी। स्त्रोत - जागरूक पाठक
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के तरांगला गलू में एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के ग्रामीण मौके के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और जैसे कैसे सड़क तक पहुंचाया। निजी वाहनों से सरकाघाट अस्पताल भी पहुंचाया। ग्रामीणों की मुस्तैदी से कई जानें बच गईं। हादसे के बाद पूरा इलाका चीख पुकार से गूंज उठा। इससे राहत कार्यों में जुटे लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

घटनास्थल में चीखें, लहूलुहान लोग और हताश आंखें ही नजर आईं। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से घायलों को निकालने की कोशिश की। हर कोई बस एक ही कोशिश कर रहा था कि किसी की जिंदगी बच जाए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कुछ देर के लिए सब कुछ थम गया। हम काम कर रहे थे तभी एक जोर की आवाज आई। पहुंचे तो देखा बस खाई में गिरी हुई थी।
विज्ञापन

लोगों की चीखें दिल को चीर रही थीं। प्रशासन की टीमें और एंबुलेंस बाद में पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने मानवता का फर्ज निभाना शुरू कर दिया था। ग्रामीण महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिल कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ घायलों की खैरियत पूछती रही। बस हादसे के बाद 108 एंबुलेंस देरी से मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष दिखा। ग्रामीणों ने घायलों को सड़क से गुजर रहे वाहनों और अपने निजी वाहनों में डाल कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सड़क पर गुजरने वालों वाहन रुकने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय युवाओं की तत्परता से वाहनों को निकाल कर एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई।
उधर, मसेरन पंचायत के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण राहत कार्य में जुटे और इंसानियत का परिचय दिया। घटना में कुछ मौतें हुई हैं लेकिन ग्रामीणों की मुस्तैदी से कई जानें बच गईं।
...
सरकाघाट अस्पताल में भी चीख पुकार
हादसे के बाद परिजन भी अपनों की सलामती के लिए अस्पताल पहुंचे। सरकाघाट अस्पताल परिसर में चीख पुकार मची रही। मरीज के रेफर होने और मृत घोषित होने के बाद परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। भीड़ अधिक होने से अफरा तफरी भी रही।

...
आसपास की 10 एंबुलेंसों ने संभाला मोर्चा
हादसे का पता चलते ही सरकाघाट और आसपास के इलाकों की 10 एंबुलेंस को मौके के लिए भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 के अलावा 102 एंबुलेंस भी राहत कार्यों में लगा दी गईं। रिवालसर से भी एंबुलेंस भेजी गई। मौके पर ग्रामीणों की मुस्तैदी से अधिकतर घायलों को निजी वाहनों से भेजा गया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed