{"_id":"66b8c2cd9f64c1321b0c0a22","slug":"villagers-put-stones-on-the-roads-to-arrest-the-thief-gang-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133149-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चोर गिरोह की धरपकड़ के लिए ग्रामीणों ने सडकों पर लगाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चोर गिरोह की धरपकड़ के लिए ग्रामीणों ने सडकों पर लगाए पत्थर
Sun, 11 Aug 2024 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 11 Aug 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में चोर गिरोह को दबोचने के लिए रात्रि गश्त के दौरान वाहन की जांच करते पुलिस कर्मचार
हाथों में डंडे लेकर रातभर पुलिस के साथ गश्त कर दे रहे पहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में एक माह से लगातार हो रही चोरियों पर लगाम लगाने के लिए अब ग्रामीण भी मुस्तैद हो गए हैं। चोर गिरोह को दबोचने के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने संपर्क सड़कों पर रात के समय पत्थर रखकर अपनी सीमाएं सील कर दी हैं।
वहीं, रातभर हाथों में डंडे लेकर पुलिस के साथ गश्त भी कर रहे हैं। अधिकांश पंचायतों में बाहरी राज्य के लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया है। इनकी जांच पड़ताल पुलिस की मौजूदगी में तेज कर दी है। शहरी क्षेत्र में चोरी के प्रयास के दौरान एक कुत्ते का गला रेतकर हत्या का मामला उजागर होने के बाद उपमंडल में दहशत का माहौल है। चौंतड़ा की पसल, भडियाड़ा, ऐहजू, संगनेहड, मटरू, तलकेहड और सूचा पंचायतों में सिलसिले वार हुई चोरी की 14 वारदातों में नकदी, आभूषणों के साथ वाहनों पर हाथ साफ होने के बाद अब ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। पसल पंचायत के प्रधान विशाल राठोर, तलकेहड पंचायत प्रधान शूचिका ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत है। रात के समय लोगों को अपने घरों में ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसलिए रात रात भर जागकर चोरों को दबोचने के लिए जगह जगह नाकाबंदी करनी पड़ रही है। जोगिंद्रनगर थाना के कार्यकारी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि चोर गिरोह दबोचने के लिए उपमंडल की पुलिस चौकी बस्सी, चौंतड़ा और लडभडोल की पुलिस टीमों के साथ वे भी रात पर पेट्रोलिंग कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं।