फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers protest at Takoli toll plaza, wheels of vehicles stopped

Mandi News: ग्रामीणों का टकोली टोल प्लाजा पर धरना, थम गए वाहनों के पहिये

Sat, 01 Feb 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest at Takoli toll plaza, wheels of vehicles stopped
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टकोली टोल प्लाजा में राहत देने को लेकर चक्का जाम करते ग्रामीण। संवाद
नगवाईं (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन में टकोली टोल प्लाजा पर ग्राम पंचायत टकोली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को धरना दिया। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि एनएचएआई टकोली पंचायत को टोल फ्री करे। सुनवाई न होने पर शुक्रवार को ग्रामीण एकत्रित हुए और टोल प्लाजा पर धरना दे दिया। करीब 20 मिनट तक दिए धरने में हाईवे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

युवा संघ टकोली के अध्यक्ष प्रेम ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से टकोली पंचायत को टोल मुक्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने एनएचएआई और प्रशासन से मांग की कि स्थानीय पंचायत को टोल मुक्त किया जाए। कहा कि मांग को न माना गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर जाम की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम थाना प्रभारी रजत राणा की अगुवाई में मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद तहसीलदार औट भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार और एसएचओ औट की अगुवाई में ग्रामीणों की टोल प्लाजा के अधिकारियों से बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और इस मामले में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र समाधान करने की बात कही। बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा, टकोली पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर, टकोली पंचायत की पूर्व प्रधान शारदा शर्मा, केडी शर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, टकोली टोल प्लाजा के मैनेजर सईद आलम ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों को बातचीत कर उन्हें हल करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
आपदा के 19 माह बाद खोला है टोल
2023 की आपदा में टोल प्लाजा को नुकसान पहुंचा था। अब 19 महीने के बाद बीते सोमवार को टकोली टोल प्लाजा को शुरू किया गया है। इसमें छोटे वाहनों की श्रेणी में पांच रुपये की राहत दी गई है। एकतरफा 105 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 24 घंटे में वापसी पर 160 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed