{"_id":"6af9f5c055211680b50fb802","slug":"villagers-outraged-over-opening-of-liquor-shop-near-basa-college-warn-of-protest-mandi-news-c-90-1-mnd1027-221675-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बासा कॉलेज के पास शराब ठेका खुलने से भड़के ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बासा कॉलेज के पास शराब ठेका खुलने से भड़के ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
शिक्षण संस्थान के समीप ठेका मंजूर नहीं, छात्र व सामाजिक संगठन भी लामबंद
एसडीएम गोहर ने आबकारी विभाग को ठेका अन्यत्र स्थानांतरित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। बासा कॉलेज के बिल्कुल नजदीक खोले गए शराब के ठेके के खिलाफ स्थानीय लोगों, अभिभावकों, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन और सामाजिक संगठनों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों का कहना है कि दूरदराज क्षेत्रों से यहां छात्र-छात्राएं भविष्य संवारने आते हैं, ऐसे में शिक्षण संस्थान के पास शराब की दुकान खुलने से शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
ठेका खुलने के बाद से ही ग्रामीण और सामाजिक संगठन प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज करवा रहे हैं। सभी छात्र संगठन भी ज्ञापन सौंपकर ठेका हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई न होने से लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे ठेके के नहीं बल्कि शिक्षण संस्थान के समीप इसे खोलने के विरोधी हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ठेके को जल्द किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो सभी संगठनों को साथ लेकर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
उधर, एसडीएम गोहर देवी राम ने मामले पर संज्ञान लेते हुए बताया कि कॉलेज के समीप से शराब ठेके को हटाने के लिए आबकारी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ठेके को अन्यत्र ले जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बाक्स
कॉलेज शिक्षा का मंदिर है। ऐसे संस्थान के पास शराब का ठेका उचित नहीं है। प्रशासन विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दे। -जीवानंद, अभिभावक
बाक्स
ग्रामीणों और संगठनों के विरोध के बावजूद प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। जनभावनाओं को देखते हुए ठेका तुरंत हटाया जाए। -दिवान चंद, स्थानीय निवासी
छात्राओं की सुरक्षा और माहौल को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। प्रशासन अप्रिय स्थिति का इंतजार किए बिना उचित कदम उठाए। -पवन कुमार, स्थानीय निवासी।
हम शिक्षण संस्थान के इतने नजदीक ठेका खोलने के विरोध में हैं। मांग न मानी गई तो युवाओं व ग्रामीणों संग आंदोलन होगा। -हुकुम सिंह, प्रधान, ओएसए बासा।