फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers gherao police station Hatli

ग्रामीणों ने पुलिस थाना हटली का किया घेराव

Sat, 18 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers gherao police station Hatli
हटली थाने का घेराव करने पहुंचे किरहन गांव के लोग। - फोटो : Mandi
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में करीब दो सप्ताह पहले युवक राजकमल (36) की संदिग्ध मौत का पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस की जांच से नाखुश परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस थाना हटली का घेराव किया और मामले की जांच में तेजी लाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। ग्राम पंचायत समैला के गांव किरहन अलसोगी के ग्रामीणों ने कहा कि राजकमल की मौत मामले की गुत्थी को पुलिस अब तक भी नहीं सुलझा पाई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं और जल्द इस मौत के कारणों से पर्दा नहीं हटा और उनको न्याय नहीं मिला तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों और लोगों ने कहा कि इतने दिन बीत जाने पर भी अभी तक पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

राजकमल की मौत कैसे हुई है, इस बात का जल्द से जल्द पता लगाया जाए। राजकमल के पिता धनीराम ने बताया कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। इतने दिनों के बाद भी उसके बेटे की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस और सरकार से शीघ्र ही इस मामले की निष्पक्षता से जांच करने और इस मौत मामले में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कोट वार्ड ज्ञान चंद, उपप्रधान ग्राम पंचायत समैला भाग सिंह, मेहर सिंह सहित 50 के करीब लोग थाना पहुंचे थे। बता दें कि राजकमल का शव उसके घर के समीप पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। एक दंपती को मामले में गिरफ्तार किया था। इसमें पति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया वहीं पत्नी अभी तक न्यायिक हिरासत में है। हटली पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी योगेश कुमार ने कहा कि थाना प्रभारी छुट्टी पर हैं। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed