फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers demanded repair of Jabal-Luhnu road

Mandi News: ग्रामीणों ने जाबल-लुहणु सड़क की मांगी मरम्मत

Sat, 03 Jan 2026 10:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded repair of Jabal-Luhnu road
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र की जाबल-लुहणु सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों रूबिका, गीता, प्रेमी, सुरेंद्र और सेवक राम ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण सामान ढोने वाले वाहन चालक गांव तक माल लाने से मना कर देते हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर बनी पुलियों और निकासी नालियों की सफाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर धूल और मिट्टी जमा होने से सड़क किनारे रहने वाले दुकानदार और स्थानीय लोग भी परेशान हैं। उन्होंने विभाग से मांग की कि फिलहाल सड़क की सफाई करवाई जाए और टारिंग सीजन में इसे पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता रोशन ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। इसे जल्द ही हल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed