Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers came out to protest against making Dharampur a Nagar Panchayat

Mandi News: धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने के विरोध में उतरे ग्रामीण

Tue, 03 Dec 2024 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers came out to protest against making Dharampur a Nagar Panchayat
धर्मपुर में तहसीलदार के माध्यम शहरी विकास विभाग के सचिव को ज्ञापन भेजते ग्रामीण।
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने के निर्णय पर स्थानीय लोग भड़क गए हैं। धर्मपुर, कलस्वाई, बरडाना, छपाणु और बनवारकलां के लोगों ने तहसीलदार धर्मपुर रमेश चंद के माध्यम से शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन भेजकर अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने धर्मपुर पंचायत को नगर पंचायत बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रदेश सरकार ने दो सप्ताह का समय आपत्तियां दर्ज करने के लिए दिया है। सोमवार को विरोध में उतरी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि किसी भी हालत में धर्मपुर को नगर पंचायत स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मपुर विस क्षेत्र का अधिकतर क्षेत्र ग्रामीण है। अधिकतर लोग मनरेगा पर निर्भर हैं। लोग किसी तरह का कर और शुल्क देने में असमर्थ हैं। धर्मपुर पंचायत की प्रधान ज्योति देवी ने कहा कि धर्मपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जा रहा है, लेकिन सरकार को गरीब लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए। शुल्क देने में असमर्थ लोग मनरेगा जैसी योजनाओं पर निर्भर हैं। इसके अलावा लोगों को करीब 15 साल तक करमुक्त रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
संधोर में नगर पंचायत को लेकर विरोध
संधोल (मंडी)। संधोल में भी नगर पंचायत के प्रस्ताव को कैबिनेट की मोहर लगने के बाद सियासी उबाल शुरू हो गया है। अब संधोल क्षेत्र के लोग भी नगर पंचायत बनाने से नाखुश नजर आ रहे हैं। संधोल क्षेत्र के कई महिला मंडल नगर पंचायत बनाने के विरोध में उतरे हैं। इनमें महिला मंडल जोल, महिला मंडल मनसा माता, आंबेडकर महिला मंडल दतवाड़, महिला मंडल बजीर चौक, बाबा रविदास महिला मंडल दतवाड़, महिला मंडल सकलानी बस्ती दतवाड़ और संधोल पंचायत के तहत आने वाले बाशिंदों ने जिला परिषद सदस्य के माध्यम से जिलाधीश मंडी को आपत्ति भेजी है। नगर पंचायत के अंतर्गत शामिल किए गए इलाकों के बाशिंदों का मानना है कि पंचायतों में गरीब परिवार हैं, जो मुख्य रूप से पशुपालन, मनरेगा और अन्य छोटे कार्य कर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। नगर पंचायत बनने से यहां के गरीब परिवारों पर करों का अतिरिक्त भार पड़ेगा, उससे इन परिवारों की आर्थिक स्थिति और खराब होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed