{"_id":"6ade46f9e008d61d8507b1b2","slug":"villagers-are-angry-over-the-failure-to-build-a-bridge-over-the-dinak-dadoh-ravine-mandi-news-c-90-1-mnd1024-219172-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डीनक-डडोह खड्ड पर पुल न बनने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डीनक-डडोह खड्ड पर पुल न बनने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
अस्थायी जुगाड़ के सहारे आवाजाही
दो पंचायतों को जोड़ने वाले पुल का वर्षों से इंतजार
कांग्रेस और भाजपा सरकारों के कार्यकाल में भी नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की डीनक और बल्ह की डडोह पंचायतों के ग्रामीण आज भी खड्ड पर अस्थायी पुल का जुगाड़ कर आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्थायी पुल का निर्माण न होने से लोगों में रोष है।
ग्रामीण प्रेम सिंह अटल ने कहा कि पुल के अभाव में आवागमन में परेशानी होती है। डीनक निवासी सोहन लाल के अनुसार, कांग्रेस और भाजपा सरकारों के कार्यकाल में कई बार पुल निर्माण की मांग उठी लेकिन आश्वासनों से आगे काम नहीं बढ़ा। स्थानीय निवासी शशिकांत ने कहा कि अस्थायी व्यवस्था से आवागमन में असुविधा के साथ सुरक्षा का खतरा भी बना रहता है।
क्षेत्रवासी गुरदास ने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द पुल बनाने की मांग की है। ग्राम पंचायत डीनक के प्रधान गुरदास ने कहा कि बल्ह उपमंडल को जोड़ने वाले कंसा खड्ड पर पुल प्रस्तावित है और इसके लिए कई बार मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
ढावण पंचायत प्रधान रोशन लाल ने बताया कि पंचायत से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया है। पंचायत ने किसानों की उपज धनोटू सब्जी मंडी तक पहुंचाने के लिए पाइपें डालकर अस्थायी व्यवस्था की है लेकिन खड्ड में पानी बढ़ने से पाइप बार-बार बह जाते हैं। इससे आवाजाही बाधित होती है और लोगों को 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
बॉक्स
प्रस्तावित पुल के दायरे में लोगों की ओर से जमीन उपलब्ध न करवाने से निर्माण कार्य में बाधा आई है। जमीन स्वेच्छा से उपलब्ध करवाने के लिए पंचायत और विभाग प्रयास कर रहे हैं। -राम कुमार शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, धनोटू