फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DPS Dharampur duo wins district badminton trophy

Mandi News: डीपीएस धर्मपुर की जोड़ी ने जीती जिला बैडमिंटन ट्रॉफी

Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
DPS Dharampur duo wins district badminton trophy
धर्मपुर पब्लिक स्कूल के बैडमिंटन खिलाड़ी तक्षय ठाकुर और सूर्यांश सिंह वर्धन। स्त्रोत संस्थान
तक्षय ठाकुर और सूर्यांश सिंह वर्धन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के तक्षय ठाकुर और सूर्यांश सिंह वर्धन ने अंडर-14 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिला ट्रॉफी अपने नाम की। पधर में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ ही दोनों का चयन बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे राज्य स्तर पर मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार धर्मपुर के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी विद्यालय की अंडर-14 बैडमिंटन टीम ने जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत ठाकुर और समस्त स्टाफ ने तक्षय ठाकुर और सूर्यांश सिंह वर्धन को उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed