{"_id":"5720ff074f1c1b6907a921ff","slug":"villager-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौहारघाटी के लोहारड़ी मेला मैदान में बुधवार को ग्रामीणों ने मांगों को लेकर केयू प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। हिम युवा क्लब के प्रधान श्याम लाल की अध्यक्षता में 25 मेगावाट निर्माणाधीन केयू हाइड्रो के प्रभावितों व ग्रामीणों ने दस सूत्रीय मांगों को न मानने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
क्लब के प्रधान श्याम लाल व कमलेश, प्रदीप, दलीप, सुख राम ने कहा कि अगर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने जल्द ही मांगों को नहीं माना तो धरना जारी रहेगा। पहले दिन लोआई प्रधान सुनीता, श्याम लाल, दलीप, स्वाड़ उप प्रधान प्रदीप धरने पर बैठे। श्याम लाल ने कहा तरमेहड़, लोआई गांव में पानी स्रोत सूख गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा भुज्लिंग गांव में सड़क निर्माण, स्थानीय लोगों को रोजगार देना, लाडा का पैसा 2010 से 2016 तक केवल 50 लाख ही मिला। जबकि बकाया राशि नहीं मिली। अंद्रली मलाह गांव के लिए सड़क का निर्माण नहीं किया गया। प्रधान ने कहा एसडीएम व प्रबंधन कंपनी को कई बार ज्ञापन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
केयू हाइड्रो कंपनी प्रबंधक अशोक खत्री का कहना है कि 2010 से 2016 तक कंपनी द्वारा प्रभावित गांव व अन्य विकास कार्यों पर 13 करोड़ कार्य किए गए। अगर स्थानीय लोगों की कोई समस्या है तो प्रशासन व ग्रामीणों से बातचीत कर हल किया जाएगा। बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ने कहा कि ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।