{"_id":"669d19d95cb830c4530a9819","slug":"vigil-increased-in-areas-adjacent-to-mandi-kangra-border-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131458-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-कांगड़ा की सीमा से सटे क्षेत्रों में बढ़ाई चौकसी, हथियार लैस जवान ले रहे तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-कांगड़ा की सीमा से सटे क्षेत्रों में बढ़ाई चौकसी, हथियार लैस जवान ले रहे तलाशी
Mon, 22 Jul 2024 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
बीड़-बिलिंग सड़क पर वाहनों की तलाशी लेते पुलिस जवान। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के ऐहजू में 20 साल की कॉलेज छात्रा के साथ ही छीना झपटी की वारदात के बाद मंडी-कांगड़ा सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। बाहरी राज्य से आने वाले वाहनों की निगरानी के लिए हथियार लैस पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। घट्टा पुलिस चेक पोस्ट पर बीड़ बिलिंग, मंडी-कुल्लू, मनाली और धर्मशाला की ओर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार इन दिनों हिमाचल में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के पर्यटक भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कुछ शरारती तत्वों द्वारा अराजकता फैलाए जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए मंडी-पठानकोट हाईवे पर जगह-जगह पुलिस टीमों ने पैट्रोलिंग शुरू कर चौकसी बढ़ाई है। बता दें कि शुक्रवार को जोगिंद्रनगर के ऐहजू में पंजाब राज्य के तीन युवकों ने चलती कार से कॉलेज की छात्रा नेहा को घसीटते हुए उसके मोबाईल फोन, नकदी और पर्स को छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में मंडी पुलिस ने पंजाब राज्य के तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में सब जेल मंडी भेजा है।
डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मंडी-कांगड़ा सीमा पर बाहरी राज्य के वाहनों की निगरानी को लेकर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तलाशी अभियान में भी तेजी लाई है, ताकि मंडी-कांगड़ा सीमा से प्रवेश कर रहे बाहरी राज्य के शरारती तत्वों पर किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में ला सके।