फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Video of stunt goes viral, biker fined Rs 2500

Mandi News: स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, बाइकर का 2500 का चालान

Thu, 21 Aug 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Aug 2025 05:37 AM IST
विज्ञापन
Video of stunt goes viral, biker fined Rs 2500
सुंदरनगर के महाराणा प्रताप चौक की सड़क पर दोनों हाथ छोड़कर बाइक चलाता बाइकर। -स्रोत : सोशल मीडि
सुंदरनगर (मंडी)। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के वायरल एक वीडियो के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर एक बाइकर का 2,500 रुपये का ऑनलाइन चालान किया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुंदरनगर की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे महाराणा प्रताप चौक से पुराना बस अड्डा मार्ग की व्यस्त सड़क पर युवक चलती बाइक का हैंडल छोड़कर लापरवाही से बाइक चलाते हुए ठुमके लगाता दिखाई दिया। पीछे चल रही एक कार में बैठे व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर युवक की पहचान की और नियमानुसार चालान जारी किया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि युवक खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बाइक चला रहा था। इस तरह की हरकतें न केवल स्टंट करने वाले, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed