{"_id":"615de8648ebc3e93ff1c2525","slug":"video-of-pornography-of-loving-couple-goes-viral-mandi-news-sml386366219","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े की अश्लीलता का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े की अश्लीलता का वीडियो वायरल
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर की गांधी वाटिका। संवाद
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की गांधी वाटिका में प्रेमी जोड़े की अश्लीलता का वीडियो वायरल हो गया है। पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा दे रहे इस वीडियो में प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हालात में दिख रहे हैं।
वीडियो में प्रेमी जोड़े की अश्लीलता पर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने ऐतराज जताकर प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस थाने के साथ सटी गांधी वाटिका में अश्लीलता का मामला पहले भी सुर्खियों में रहा है। अब वीडियो वायरल होने पर शहरवासियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए यहां पर सुरक्षा कड़ी करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। वहीं संदिग्ध हालात में गांधी वाटिका में अश्लीलता करने वाले प्रेमी जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
गांधी वाटिका में लंबे अरसे से प्रेमी जोड़े अश्लीलता कर रहे हैं। आए दिन संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी जोड़ों का देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों ने तीखी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
खंडहर भवनों में नशेड़ियों का अड्डा
शहर के साथ लगते रेलवे स्टेशन के खंडहर भवनों में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर युवा पीढ़ी नशे का सेवन कर राहगीरों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। रेलवे लाइन में काफी संख्या में नशेड़ी दोपहर बाद नशे में धुत्त होकर अश्लील हरकतें करते रहते हैं। इस कारण आसपास के रिहायशी परिवार भी खौफजदा हैं। स्थानीय प्रशासन, रेलवे पुलिस को भी शिकायत पत्र सौंपने के बाद नशेड़ियों का जमावड़ा कम होने की बजाय बढ़ रहा है।
पुलिस नशेड़ियों पर कर रही कार्रवाई
शासन परियोजना के साथ लगते स्यूरी और छपरोट में नशेड़ियों की महफिल लगी रहती थी। इस पर पुलिस ने चाबुक चलाया तो यहां पर हालात काफी सुधर चुके हैं। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान नशेड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। गांधी वाटिका में अश्लीलता का मामला ध्यान में आया है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गांधी वाटिका में प्रेमी जोड़ों की अश्लीलता पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी का विचार-विमर्श शुरू हुआ है। सार्वजनिक स्थानों में अश्लीलता पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। स्थानीय पुलिस को वाटिका में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
डॉ. मेजर विशाल शर्मा, एसडीएम जोगेंद्रनगर।