फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vibhuti's team became the winner in the quiz competition

प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में विभूति की टीम बनी विजेता

Fri, 12 Nov 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Vibhuti's team became the winner in the quiz competition
मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में वर्ल्ड साइंस डे पर लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभूति ठाकुर, लतिका शर्मा और हिमानी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरिता शर्मा, सोमेश वशिष्ठ और प्रिया की टीम दूसरे जबकि साहिल, रितिका और युगल कुमार की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

भाषण प्रतिस्पर्धा में बीएससी द्वितीय वर्ष के अक्षय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल राणा दूसरे और भुवनेश्वरी एवं संध्या शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका ठाकुर प्रथम, भुवन कुमार द्वितीय और प्रांजल तृतीय रहे। साइंटिफिक रंगोली स्पर्धा में रीना, रितिका और ईशा के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरी, दिव्या और साक्षी दूसरे जबकि भावना, मोनिका और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट स्पर्धा में बीएससी द्वितीय वर्ष की संध्या शर्मा प्रथम, दीक्षा द्वितीय और मुस्कान शर्मा तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में प्रो. महेंद्र सिंह, डॉ. राकेश कपूर और डॉ. यादवेंद्र शर्मा शामिल रहे। प्रो. बनिता सकलानी ने मंच संचालन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय मूल्य समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधविश्वास एवं रूढ़ीवादिताओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाप्त किया जा सकता है। मनुष्य के जीवन में विज्ञान, खेल, अनुशासन और अध्यात्म का महत्वपूर्ण योगदान है। मीडिया समन्वयक डॉ. चमन, विभागाध्यक्ष प्रो. निशा वैद्य, प्रो. देविका वैद्य, प्रो. जसवंत ठाकुर, प्रियंका ठाकुर और प्रो. विवेक कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed