फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   VHP organization met with former activists.

Mandi News: पूर्व कार्यकर्ताओं से मिला विहिप संगठन

Wed, 07 Oct 2026 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
VHP organization met with former activists.
हितचिंतक अभियान में डेढ़ लाख का लक्ष्य
विज्ञापन

अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष में प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला मंडी इकाई ने मंगलवार को पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ताओं के लिए मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। लंबे समय तक संगठन में विभिन्न दायित्व निभाने वाले पूर्व कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई।

विहिप के इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धेय अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। देशभर में 27 सितंबर से कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। हिमाचल में इसकी शुरुआत लाहौल के तांदी संगम से हुई है, जबकि 14 अक्तूबर को शिमला में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हितचिंतक अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़ेंगे। मंडी विभाग को डेढ़ लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed