फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   VGC Mandi became the winner in Kabaddi in boys and girls category.VGC Mandi became the winner in Kabaddi in boys and girls category.

Mandi News: कबड्डी में छात्र और छात्रा वर्ग में वीजीसी मंडी बना विजेता

Fri, 11 Sep 2026 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
VGC Mandi became the winner in Kabaddi in boys and girls category.VGC Mandi became the winner in Kabaddi in boys and girls category.
वल्लभ कॉलेज में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, 500 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्राचार्य संजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू पाठक ने बताया कि तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में करीब 500 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल मुकाबलों में भाग लिया। कबड्डी के छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में वीजीसी मंडी और बदर ब्रदर्स की टीमें आमने-सामने रहीं। वीजीसी मंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में 100-25 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। छात्रा वर्ग के फाइनल में वीजीसी मंडी और टीम पराशर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें वीजीसी मंडी ने 59-17 से जीत हासिल की। पुरुष वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में ब्लू विंग्स ने तुंगल वॉरियर को 3-1 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, महिला वॉलीबाल में वीएसी थलौट ने शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बास्केटबाल छात्र वर्ग में गोल्डन स्टेट वॉरियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनबीए ऑल स्टार को 55-42 से हराया और विजेता बना। महिला वर्ग के फाइनल में पड्डल टीम ने न्यू गर्ल्स हॉस्टल को 24-12 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन छात्र वर्ग में हर्ष ने नमन को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में परीक्षा ने जया को 2-0 से हराकर खिताब जीता। शतरंज के पुरुष वर्ग में पनीकरण प्रथम, सक्षम द्वितीय और क्षितिज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंजलि ठाकुर ने पहला, साविका ने दूसरा और अनु देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा वुशू प्रतियोगिता में दीपांकी ठाकुर, कौशल शर्मा, आदित्य चौहान, साक्षी, अमृद्घि शर्मा, रिया राणा और मनीषा ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं रोहित, भोपालेंद्र पाल, सूर्य प्रताप सिंह, ईशांत, कल्पना और सानू ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed