{"_id":"667575ef782c884330030ae0","slug":"vehicle-parking-facility-will-soon-be-available-in-karsog-mandi-news-c-90-1-ssml1025-129213-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग में जल्द मिलेगी वाहन पार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग में जल्द मिलेगी वाहन पार्किंग की सुविधा
Sat, 22 Jun 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग द्वारा बरल स्थित इमला पुल किनारे पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। चार करोड़ रुपये से पार्किंग का निर्माण होने से अब यहां आने वाले लोगोें को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले लोगों को अपनी गाड़ियां करसोग से लगभग 500 मीटर पहले ही सड़क के किनारे पार्क करना पड़ती हैं, लेकिन अब पार्किंग की समस्या जल्द खत्म होने वाली है।
नगर पंचायत करसोग अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि करसोग में लंबे समय से पार्किंग की समस्या चल रही थी। लोगों को अपने वाहनों को सड़कों पर पार्क करना पड़ रहा था। इससे जाम की समस्या पैदा हो रही थी। वीरवार को पार्किंग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बहुत जल्द करसोग में पार्किंग की सुविधा लोगों प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लगभग 4 करोड़ से बहुमंजिला पार्किग का निर्माण किया जा रहा है जिससे पार्किंग की परेशानी दूर हो जाएगी।