फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vehicle loaded with apples sinks in Beas, passengers missing

Mandi News: सेब से लदा वाहन ब्यास में समाया, सवार लापता

Thu, 21 Aug 2025 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Aug 2025 07:04 AM IST
विज्ञापन
Vehicle loaded with apples sinks in Beas, passengers missing
हादसे के बाद जोगणी मोड़ के पास बचाव अभियान चलाते एसडीआरएफ जवान। -स्रोत : जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बुधवार तड़के जोगणी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सेब से भरा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर ब्यास में जा समाया। यह हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ।
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण उस समय फोरलेन पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। जैसे ही बारिश थमी, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल तक पहुंचना बेहद कठिन था क्योंकि नदी किनारे तक कोई पक्का रास्ता नहीं है। बावजूद इसके एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन का अधिकांश हिस्सा नदी के तेज बहाव में बह चुका है और केवल कुछ टुकड़े ही बाहर दिखाई दे रहे हैं। नदी किनारे सेब और वाहन का मलबा बिखरा पड़ा है। एसडीआरएफ टीम के एक सदस्य ने नदी किनारे से गाड़ी के कुछ कागजात बरामद किए, जिससे वाहन का नंबर पता चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। पुलिस और राहत दल लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संदेह जताया जा रहा है कि बारिश, अंधेरा और खराब सड़क स्थिति हादसे की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed