फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   vehicle laden with apples fell into the Beas river near Jogni turn on the Kiratpur-Manali four lane, rescue op

Mandi: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर जोगणी मोड़ के पास ब्यास नदी में गिरी सेब से लदी गाड़ी, बचाव अभियान चलाया

Wed, 20 Aug 2025 01:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Aug 2025 01:11 PM IST
सार

 पंडोह डैम से कुछ ही दूरी पर जोगनी मोड़ के पास बीती रात करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 

विज्ञापन
vehicle laden with apples fell into the Beas river near Jogni turn on the Kiratpur-Manali four lane, rescue op
ब्यास नदी में गिरी सेब से लदी गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह डैम से कुछ ही दूरी पर जोगनी मोड़ के पास बीती रात करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेब से लदी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से लगभग 100 मीटर नीचे ब्यास नदी में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद गाड़ी का कुछ ही हिस्सा नदी के बाहर दिखाई दे रहा है जबकि अधिकांश भाग पानी में डूब चुका है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी में चालक के अलावा और कितने लोग सवार थे।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ब्यास नदी के किनारे तक नीचे जाने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिलहाल स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर डटी हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे की पुष्टि करते हुए पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनील कटोच ने बताया कि तेज बारिश के कारण ट्रैफिक रोक दिया गया था। सुबह बारिश रुकने के बाद टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed