{"_id":"67a25b8d66bb4dec7d02666e","slug":"vegetable-vendors-sitting-near-mc-office-should-be-removed-mandi-news-c-90-1-mrt1064-146996-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एमसी कार्यालय के पास बैठे सब्जी विक्रेता हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एमसी कार्यालय के पास बैठे सब्जी विक्रेता हटाए
विज्ञापन
नगर निगम मंडी कार्यालय के बाहर सब्जी विक्रेताओं के साथ बातचीत करते अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार
मंडी। नगर निगम कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर अनधिकृत रूप से बैठे सब्जी विक्रेताओं को मंगलवार दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में निगम की टीम ने उठा दिया। यहां दुकानों के आगे विक्रेता सब्जी बेच रहे थे। लोगों को आवाजाही में आ रही परेशानी को देखते हुए सोमवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार ने टीम के साथ उक्त स्थान का निरीक्षण किया था।
इस दौरान यहां बैठे सभी विक्रेताओं के लाइसेंस आदि चेक किए थे। कई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। इस पर अतिरिक्त आयुक्त ने यहां सामान बेचने वालों को एक दिन की मोहलत दी थी। मंगलवार को आदेशों को दरकिनार कर सब्जी विक्रेता दोपहर तक बैठे रहे। करीब अढ़ाई बजे निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में एक तरफ बैठे सभी सब्जी विक्रेताओं को उठा दिया। इसके बाद सभी को कार्यालय बुलाया गया। सब्जी विक्रेता एकजुट हुए और विरोध भी जताया।
नगर निगम का तर्क है कि अधिकतर विक्रेताओं के लिए निगम की ओर से यहां पर कोई स्थान आवंटित नहीं किया गया है। अनधिकृत रूप से अधिकतर विक्रेता कारोबार कर रहे हैं। हाउस की बैठक में भी इन्हें हटाने को लेकर मुद्दा उठ चुका है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि गांधी भवन के पास दुकानों के आगे बैठे सब्जी विक्रेताओं को हटा दिया है। अन्य लोगों के भी लाइसेंस देखे जा रहे हैं। यहां पर लाइसेंस वाले को ही बैठने की मंजूरी दी जाएगी।