फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vartika and Shashi were the winners in the 1500m race.

Mandi News: 1500 मीटर दौड़ में वर्तिका, शशि रहे विजेता

Fri, 14 Nov 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vartika and Shashi were the winners in the 1500m race.
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक के समापन पर विजेता को ​शिक्ष - फोटो : मृतक दिनेश के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में वल्लभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉॅ. सुनील सेन ने बताया कि महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में वर्तिका पहले, दीक्षा कुमारी दूसरे और स्मृति तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में निकिता ने प्रथम, सरिता ठाकुर द्वितीय और कंचन तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद में शिवानी पहले, निकिता दूसरे और प्रेरणा तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में सिमरन पहले, नूतन कुमारी दूसरे और रीता तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में प्रेरणा ने पहला, सरिता ठाकुर ने दूसरा और सानू देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में प्रवीण पहले, सरिता ठाकुर दूसरे और रीता तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में कनिका ठाकुर पहले, शिवानी ठाकुर दूसरे और सुमित्रा तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में स्मृति पहले, भूमिका दूसरे और दीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में लंबीकूद में वरिंदर चौहान पहले, राहुल कुमार दूसरे और युगल किशोर तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में मोहित ठाकुर प्रथम, युगल किशोर द्वितीय और रोहन तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो मुकाबले में सिद्धार्थ शारदा पहले, निखिल चंदन दूसरे और गणेश भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट में सिद्धार्थ शारदा पहले, पुष्पेंद्र दूसरे और ऋषभ ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में शशि ठाकुर पहले, प्रीतम दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर महिला वर्ग की प्रोफेसर श्रेणी में प्रो. सरिता कुमारी पहले, प्रो. वंदना दूसरे और प्रो. डॉ सुमन भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर पुरुष वर्ग की प्रोफेसर श्रेणी में विजय ठाकुर पहले, ललित दूसरे और डॉ. सुनील सेन तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी मुकाबले में पुरुष प्रोफेसर वर्ग ने गैर शिक्षक वर्ग को पराजित किया।

एथलेटिक मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया। म्यूजिकल चेयर मुकाबले में महिला प्रोफेसर शिक्षक वर्ग से डॉ. बृंदा शांडिल पहले, बनिता सकलानी दूसरे और वंदना कपूर तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि खेलों से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed