{"_id":"57dd83cf4f1c1bd138d47a3d","slug":"vallbh-college-overall-champain","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ग में वल्लभ कॉलेज मंडी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वर्ग में वल्लभ कॉलेज मंडी ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन कड़े खिताबी मुकाबले हुए। महिला वर्ग में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ओवरऑल चैंपियन बना। वल्लभ कॉलेज मंडी ने सोलन कॉलेज की टीम को 2-0 से पराजित किया। मंडी महाविद्यालय की दिव्या व सोलन महाविद्यालय की नैंसी ने उत्कृष्ट बैडमिंटन खेल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन महिला वर्ग में सोलन की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग बैडमिंटन में ऊना कॉलेज ने सोलन को 3-1 से पराजित किया। जबकि सोलन कॉलेज की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में कोटशेरा महाविद्यालय शिमला ने संजौली महाविद्यालय को 3-2 के अंतर से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
प्रदेश की 67 टीमों ने अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्य वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान जय विजय सिंह थापा, रवि राम, लोकेश राजीव, प्रो भुवण गौड़, प्रो अनिल ठाकुर, प्रो बीआर सेन, प्रो राकेश, प्रो सीमा बाबा, प्रो चमन प्रेमी, प्रो सतीश, प्रो विजय ठाकुर, प्रो संदीप, सभी कमेटियों के अध्यक्ष सहित करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन