फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vallabh College won the title by defeating Sundernagar in Kabaddi.

Mandi News: कबड्डी में सुंदरनगर को हराकर वल्लभ कॉलेज ने जीता खिताब

Sun, 28 Sep 2025 03:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Vallabh College won the title by defeating Sundernagar in Kabaddi.
मंडी कॉलेज में एसपीयू इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के समापन पर फाइनल मैच के ​ खिताब के लिए दमखम दिखात
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय निशानेबाजी एवं कबड्डी चैंपियनशिप का समापन शनिवार शाम को हुआ। समारोह में एसपीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं खेल निदेशक प्रोफेसर राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने ओवरऑल पिस्टल एवं राइफल (पुरुष एवं महिला वर्ग) की विजेता ट्रॉफियां वल्लभ कॉलेज मंडी की शूटिंग टीम को प्रदान की गईं। वल्लभ कॉलेज ने एसपीयू की प्रथम अंतर-महाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप 2025 जीतकर इतिहास रचा है।
विज्ञापन

एसपीयू इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट में महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में राजकीय कॉलेज बासा ने राजकीय कॉलेज करसोग को 40-35 से हराया। फाइनल मुकाबला वल्लभ कॉलेज मंडी और एमएलएसएम सुंदरनगर के बीच खेला गया जिसमें एक अंक (41-40) के अंतर से सुंदरनगर ने जीत हासिल की। वल्लभ कॉलेज उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में राजकीय कॉलेज बासा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नारला कॉलेज को 63-31 से हराया। फाइनल में वल्लभ कॉलेज मंडी ने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को 63-12 अंकों के अंतर से हराया।
विज्ञापन


निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर राइफल (पुरुष वर्ग) में मंडी कॉलेज प्रथम, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर द्वितीय और नारला तृतीय स्थान पर रहा। 10 मीटर राइफल (महिला वर्ग) में मंडी कॉलेज प्रथम, द्रंग कॉलेज द्वितीय, महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर तृतीय स्थान पर रहा। 10 मीटर पिस्टल (पुरुष वर्ग) में मंडी कॉलेज प्रथम, महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय सुंदरनगर द्वितीय, नारला कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। 10 मीटर पिस्टल (महिला वर्ग) में मंडी कॉलेज पहले, नारला कॉलेज दूसरे, महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर तीसरे स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ शूटर पुरुष का खिताब मंडी कॉलेज के सार्थक लखनपाल के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ शूटर महिला वर्ग में अर्पिता शर्मा रहीं। इस मौके पर मंडी कॉलेज प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed